You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : गौ व शराब तस्करी हुई तो नपेंगे थानेदार व प्रभारी

width="500"

नवागत एसपी डा. ओमवीर सिंह ने अपनाया कड़ा रूख
रोशन जायसवाल,
बलिया।
वर्ष 1997 के पीपीएस अधिकारी डा. ओमवीर सिंह की पहली पोस्टिंग बतौर आईपीएस एसपी गाजीपुर में की थी और प्रदेश के कई जिलों मे उन्होंने अपनी सेवाएं दी। गाजीपुर में एसपी ओमवीर सिंह ने मुख्तार अंसारी गैंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने वाले के नाम से जाने जाते है। बलिया एसपी से पहले डा.ओमवीर सिंह लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट पर तैनात थे। योगी सरकार ने उन्हे बलिया का एसपी बनाया है।

कार्यकाल के दूसरे दिन मंगलवार को एसपी डा.ओमवीर सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि बलिया जिले में गौ व शराब तस्करी का धंधा नहीं चलेगा। अगर इसमें किसी की भी संलिप्तता पायी गयी तो कार्रवाई की जाएगी। थानेदार हो या प्रभारी वो भी नहीं बख्शे जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद रहेगा और जो भी समस्याए है। उसका प्राथमिकता के आधार पर समााधान किया जाएगा। बलिया में लायन आर्डर रहेगा। थाने व चौकियों पर पीड़ितों की फरियाद प्राथमिकता पर सुनी जाएगी और समाधान किया जाएगा। उन्होंने पत्रकारों से भी सहयोग की अपेक्षा की।

पत्रकारों के सवालो का एसपी ने दिया जवाब
पत्रकारों ने एसपी के सामने पुलिस की नाकामी को बताया। कहा कि फेफना, चितबड़ागांव, भरौली जगहों पर आज भी जाम की स्थिति बनी रहती है। ट्रकों से अवैध वसूली चल रही है जिससे घंटों तक जाम की स्थिति रहती है। पुलिस के जवान भी सिर्फ देखते रहते है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *