Asarfi

Ballia : धान कूटनी मशीन के पट्टे में फंसने से महिला की मौत

width="500"


बेरुआरबारी (बलिया)।
सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवपुर में शुक्रवार की सांय 7 बजे के करीब एक 40 वर्षीय महिला की धान कूटनी मशीन के चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेने के साथ ही पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। जानकारी के अनुसार शिवपुर निवासनी चंद्रावती देवी पत्नी शोभनाथ कश्यप शुक्रवार को सांय 6 बजे के करीब धान कूटवाने के लिए ट्रेक्टर बुलाई थी। धान कुटाई का काम अभी चल ही रहा था। इसी दौरान उक्त महिला की साड़ी का पल्लू अचानक पट्टे में फंस गया अभी लोग कुछ समझ पाते तब तक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी तथा गंभीर रूप से चोट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, जिससे वहाँ कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।

सुधीर कुमार मिश्र

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *