You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : धरा को हरा करने का लिया गया संकल्प, बच्चों ने दिखाया पर्यावरण प्रेम

width="500"

बलिया। स्थानीय सरस्वती शिशु शिशु विद्या मंदिर जगदीशपुर में पर्यावरण संवर्द्धन हेतु विद्यालय में गमला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा चतुर्थ से कक्षा दशम तक के छात्र-छात्राओं में उत्कृष्ट पौधों के साथ प्रत्येक कक्षा का गमला तैयार किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा चतुर्थ, द्वितीय स्थान कक्षा नवम, तृतीय स्थान कक्षा दशम ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार कक्षा सप्तम को दिया गया।

प्रतियोगिता में निर्णायक के तौर पर विभाग प्रचारक अम्बेश नारायण व व्यवसायी विक्रांत सिंह थे। कार्यक्रम के प्रमुख आचार्य उद्यान प्रमुख आचार्य जयंत सिंह कौशिक के दिशा निर्देशन में हुआ। विभाग प्रचारक अम्बेश नारायण ने बच्चो से कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना इस समय की सबसे बड़ी जरूरत है अन्यथा जीवन भी संकट में है। हमारे कार्बन डाई आक्साइड को अवशोषित कर पेड़- पौधे जीवनी, प्राणवायु आक्सीजन प्रदान करते है। जिसका दूसरा कोई विकल्प नही है। इसका संर्वधन बहुत ही आवश्यक है। प्रधानाचार्य प्रमोद श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *