You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में बलिया के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

width="500"

बलिया। कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में लीग फेडरेशन कप का आयोजन दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में द शोतोकान स्पोर्ट्स कराते फेडरेशन ऑफ इंडिया बलिया के दो खिलाड़ियों ने अपने आयु एवं भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया।
श्रीया गुप्ता (15 वर्ष, 55 किलो काता वर्ग) ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया, जबकि वैभव गुप्ता (15 वर्ष, 50 किलो कुमिते) ने भी सिल्वर मेडल जीतकर अपने जिले, प्रदेश और एसोसिएशन का नाम रोशन किया। कराटे इंडिया के आर्गेनाइजेशन अध्यक्ष एवं साऊथ एशियन कराटे फेडरेशन के मेंबर्स हंशी भरत शर्मा ने इन दोनों खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। बलिया शोतोकान कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कुंवर अरुण सिंह गामा ने इनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

द शोतोकान कराटे फेडरेशन उत्तर प्रदेश के सचिव एलबी रावत ने इसकी जानकारी दी। एसोसिएशन के पदाधिकारी कमल यादव, सुमित पाठक, शशिकांत ओझा, प्रदीप गुप्ता, कृष्णमोहन यादव, अभिषेक सिंह गिलू, वारिश अली ने इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *