You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बोलेरो-बाइक में भीषण टक्कर, युवक की मौत, खेत में पलटी बोलेरो

width="500"

बलिया। सिकंदरपुर के बनहरा गांव के समीप बोलेरो और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और घटना की जांच पड़ताल में जुट गयी। वहीं हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार पकड़ी थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी प्रेमी राम 28 वर्ष पुत्र स्व. खूबलाल राम शनिवार की दोपहर अपने ननिहाल बस्ती बुजुर्ग से शादी का सामान खरीदने के लिये बाइक से सिकंदरपुर आ रहा था। इसी बीच सिकंदरपुर की तरफ से तेज रफ्तार जा रही बोलेरो से बाइक की टक्कर बनहरा गांव के समीप हो गई। इसमें प्रेमी राम गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बोलेरो सड़क के नीचे खेत में जाकर पलट गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दिया तथा घायल प्रेमी राम को अस्पताल भेजवाया। जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *