You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया महोत्सव के आयोजन पर सांसद ने उठाया सवाल तो मंत्री ने दिया जवाब

width="500"


बलिया महोत्सव में किया गया लूट-खसोट
बोले सनातन पांडेय
महोत्सव के संबंध में नहीं दी गई जानकारी और ना मिला आमंत्रण
बलिया महोत्सव के आयोजन को लेकर बलिया के सांसद सनातन पाण्डेय ने आयोजन पर सवाल उठाते हुए यहा तक कहा कि मुझे बलिया महोत्सव में आमंत्रित नहीं किया गया और न ही आमंत्रण पत्र मुझे मिला। वहीं नगर विधायक व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सांसद के सवाल के जवाब में कहा कि सांसद निवास पर आमंत्रण पत्र भेजा गया था। इसके अलावा बलिया जिले के सभी जनप्रतिनिधियों को बलिया महोत्सव का आमंत्रण पत्र भेजा गया था। इसके बावजूद भी बलिया महोत्सव में सांसद नहीं आये।

रोशन जायसवाल

बलिया महोत्सव को लेकर सांसद सनातन पांडेय ने कहा कि उन्हें इस महोत्सव के संबंध में ना जानकारी दी गई और ना ही आमंत्रित किया गया। बलिया महोत्सव में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित न करके उन्हें अपमानित किया गया। कहा कि बलिया महोत्सव में सिर्फ लूट-खसोट किया गया है। इसमें सिर्फ व्यक्ति विशेष का अपना प्रचार किया गया है। बलिया महोत्सव में भाजपा के लोगों का भी सम्मान नहीं किया गया। बैनर-पोस्टर पर किसी भी जनप्रतिनिधि का नाम एवं फोटो नहीं था। इसके पहले जो महोत्सव हुआ करते थे, उसमें ससम्मान सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाता था। पहले का महोत्सव लगता था कि बलिया महोत्सव है, लेकिन आज का महोत्सव लग रहा है कि जैसे कलेक्टर का महोत्सव हो। कलेक्टर लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं का पोषक नहीं है न उनको भारत के संविधान पर विश्वास है। वह केवल जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठकर भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुरूप कार्य कर रहे है। भाजपा को यह अच्छा नहीं लग रहा है कि उसके आशाओं के विपरित हम सांसद बने है।

गलत आरोप लगा रहे सांसद : दयाशंकर सिंह
बलिया महोत्सव में जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों को निमंत्रण पत्र प्रेषित किया गया है। लोकसभा के सांसद सनातन पांडेय को भी तिखमपुर स्थित उनके कैंप कार्यालय पर निमंत्रण पत्र दिया गया है। सांसद का आरोप पूरी तरह निराधार है और वो महोत्सव में न आने का बहाना बनाकर दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं। इसके पूर्व के भी कई कार्यक्रमों में उनको आमंत्रित किया गया था, लेकिन वो नहीं आए और आज फिर गलत आरोप लगा रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *