You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : दीपावली को लेकर लोगों में उत्साह, रोशनी से नहा उठा पूरा शहर

width="500"

बलिया। दीपावली को लेकर लोगों में उत्साह है। दीपावली से एक दिन पूर्व देर शाम तक बाजार में लोगों ने गणेश-लक्ष्मी, मोमबत्ती, दीया, पटाखा आदि की खरीददारी की। इसके अलावा कपड़े से लेकर पूजन सामग्री तक की खरीदारी की। वहीं दीपावली पर पटाखों की खरीदारी लोगों ने रामलीला मैदान से की। दीपावली रोशनी का पर्व है।

इस दिन प्रत्येक घरों को रोशनी करने के लिए लोगों ने दीये जलाये। साथ ही रंग-बिरंगी झालरों से पूरा शहर जगमगा उठा। रोज फ्लावर, चमेली के फूल, चाकलेट, लेमन जैसी खुश्बू वाली विभिन्न प्रकार की मोमबत्ती खास डिजाइन में बाजार में बिक रही है। मोमबत्ती के जलते ही मोमबत्ती की खुश्बू चारों तरफ फैलने लगती है।

इसी प्रकार गणेश व लक्ष्मी की मूर्ति के साथ ही रोली, चुनरी, आसनी, माला व अन्य पूजन सामग्री की खरीददारी की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *