You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया महोत्सव : निरहुआ का धमाल, कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

width="500"

बलिया। बलिया महोत्सव 2024 का शुभारंभ बिहार सरकार के राज्य मंत्री, उप मुख्य सचेतक विधान सभा बिहार जनक सिंह, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह और धर्मेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया।

इस अवसर पर सोनू सिंह ने जनक सिंह का स्वागत बुके, शॉल और माला से किया। इसके बाद नेहरू युवा कल्याण अधिकारी बलिया, कपिल देव ने पूर्व मंत्री राजधारी सिंह का शॉल, बुके और माला से स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत भोजपुरी गायक हरिनारायण सिंह की प्रस्तुति से हुई। इसके बाद बलिया के लोकल भोजपुरी गायक अंकित पाठक ने मंच संभाला।

11 वर्षीय भोजपुरी गायिका वैष्णवी राय ने अपनी मधुर प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद गणेश यादव ने कथक नृत्य के साथ मृदंग पर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

फिर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध लखनऊ की सूफी और बॉलीवुड गायिका वंदना मिश्रा ने अपनी गायकी से समां बांधा।

इस दौरान प्रयागराज से आईं शिवानी की टीम ने लोक संस्कृति से जोड़ते हुए विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य जैसे पंजाब, कश्मीर, राजस्थान और कथक की मनमोहक प्रस्तुतियां पेश कीं।

कार्यक्रम का संचालन दिल्ली की प्रसिद्ध सेलिब्रिटी एंकर लेइशा तोमर ने किया। बलिया महोत्सव 2024 का आयोजन उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम का प्रबंधन खुशहाली फाउंडेशन के अध्यक्ष सोनू सिंह द्वारा किया गया। इसमें बलिया के डीडीओ, धर्मेंद्र सिंह, और पीडी बलिया ने भी अतिथि बनकर शिरकत की।

भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ को देखने उमड़ी भीड़
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण बने भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ, जिन्होंने अपनी धमाकेदार प्रस्तुति से पूरे महोत्सव में रंग भर दिए। उनकी मौजूदगी और जोशीली परफॉर्मेंस ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया और महोत्सव में चार चांद लगा दिए। निरहुआ की इस शानदार प्रस्तुति ने बलिया महोत्सव 2024 को यादगार बना दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *