You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

width="500"


बलिया।
पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा महोदय के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसडीह प्रभात कुमार’ व थानाध्यक्ष बांसडीह रोड अखिलेश चन्द्र पाण्डेय के मार्गदर्शन में 21 अक्टूबर 2024 को थाना बांसडीह रोड पुलिस टीम के चौकी प्रभारी पुरास उ0नि0 अजय कुमार सिंह मय हमराह का0 हरिकेश यादव, का0 संतोष यादव, का0 बृजेश कुमार द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत विभिन्न धाराओं से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सोहन कुमार शाह पुत्र स्व0 काशीनाथ शाह निवासी मनियारी जसांव थाना बांसडीहरोड बलिया को मुखबिर के सूचना के आधार पर बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के पास से समय करीब 11 बजे गिरफ्तार किया गया। थाना स्थानीय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0 नि0 अजय कुमार सिंह चौकी प्रभारी पुरास थाना बांसडीह रोड, का0 हरिकेश यादव थाना बांसडीह रोड, का0 संतोष यादव थाना बांसडीह रोड, का0 बृजेश कुमार थाना बांसडीह रोड बलिया शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *