You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर एसपी कर सकते है बड़ी कार्यवाही

width="500"


मामलाः पकड़ी थाना क्षेत्र के एक पीड़िता को न्याय दिलाने को लेकर लोग पहुंचें हुए थे
भीड़ देख पुलिस ने संभाला मोर्चा, कार्यालय के मुख्य गेट को पुलिस ने किया बंद

रोशन जायसवाल
बलिया।
एसपी कार्यालय पर सोमवार को भारी संख्या में लोग पकड़ी थाना क्षेत्र के एक पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पहंुचे हुए थे, इसी बीच कुछ लोग एसपी कार्यालय पर हंगामा करने लगे। जिससे शांति भंग हो गयी, जिसको लेकर कुछ पुलिस कर्मियों ने एसपी कार्यालय का गेट बंद कर दिया और कार्यालय परिसर पर हंगामा कर रहे लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंच गये।

इस सिलसिले में कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार उन लोगों पर मुकदमा किया जायेगा जिन लोगों ने सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करते हुए हंगामा किया। उधर एक जानकारी मिली है कि कुछ लोग बनारस से भी आये हुए थे जो नेतृत्व कर रहे थे। पुलिस ने उनको भी चिन्हित किया है और पुलिस इस कार्रवाई में लगी हुई है। खबर लिखे जाने तक कोतवाली में पुलिस की कार्रवाई चल रही है। एक सूत्र ने यह भी बताया कि इसमें से एक व्यक्ति एक बड़े नेता का रिश्तेदार है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *