You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : नहाने गए युवक की नदी में डूबने से मौत

width="500"


फेफना (बलिया)।
स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत थमनपुरा गांव के सामने शुक्रवार की देर शाम नहाने गए युवक की गंगा नदी के छाड़न में डूबने लगा। साथ के लड़कों ने उसे डूबता देख शोर मचाया और बाहर निकाला। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां जांचोपरांत चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार अमन पासवान (17) वर्ष पुत्र छट्ठू पासवान निवासी नरही, थाना नरही अपने ननिहाल थमनपुरा में नाना मनजीत पासवान के यहां रहकर पढ़ाई करता था। वह शुक्रवार की देर शाम गांव के कुछ लड़कों के साथ नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख साथ के लड़कों ने शोर मचाया और बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार युवक तैरना नहीं जनता था। इस संबंध में थाना प्रभारी बृजमोहन सरोज ने बताया कि युवक की हालत नाजुक होने के कारण उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर गया। शव को कब्जे में लेकर अत्यंत परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *