You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : दल छपरा में मां दुर्गा कष्ट हरणी मंदिर का हुआ भूमि पूजन

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 43;
width="500"


भारतीय रेल के एडीआरएम निर्भय सिंह रहे बतौर मुख्य अतिथि
रेवती (बलिया)।
विकासखंड रेवती के ग्राम पंचायत श्रीनगर के दल छपरा में गुरुवार को मातारानी के मंदिर का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से संपन्न हुआ। भूमिपूजन कार्यक्रम में बतौर अतिथि भारतीय रेल के वरिष्ठ अधिकारी एडीआरएम निर्भय नारायण सिंह ने देश के जाने माने उद्योगपति मुरली पाण्डेय एवं प्रग्रापए के प्रदेश महासचिव पुष्पेंद्र तिवारी “सिंधु” की मौजूदगी में भूमि पूजन किया।

भूमि पूजन कार्यक्रम में विद्वानों ने लगभग एक घंटे तक मंत्रोच्चारण किया। पं रविशंकर पाण्डेय के मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन हुआ। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि ने ईंट रख मंदिर निर्माण का संकल्प लिया। एडीआरएम निर्भय नारायण सिंह ने मातारानी को प्रणाम करते हुए सभी उपस्थित लोगों का अभिवादन किया। आयोजक गण को इस बात के लिए साधुवाद दिया कि आपने पुण्य के इस महान कार्य में हमारी सहभागिता करा हमें पुण्य का भागी बनाया। कहा मातारानी का मंदिर भव्य निर्मित होगा। मुख्य अतिथि ने भूमिपूजन कार्यक्रम के शिलापट्ट पर लगे पट्ट को हटाया। मुरलीधर पांडेय ने भी सभी का अभिनंदन वंदन किया। इस दौरान आयोजक राघवेन्द्र तिवारी डब्लू ने आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया।
पुष्पेन्द्र तिवारी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *