You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : ईओडब्लू खाद्यान्न घोटाले में आरोपी एडीओ पंचायत गिरफ्तार

width="500"


बलिया।
बहु चर्चित खाद्यान्न घोटाले में आरोपित रहे एडीओ पंचायत अरुण कुमार सिंह को बुद्धवार की दोपहर ईओडब्लू की टीम ने विकास खण्ड कार्यालय मनियर के पास से गिरफ्तार कर लिया व मनियर थाने पर लेकर आई। कार्यवाही करने के उपरांत आरोपी को वाराणसी न्यायालय में पेश करने के लिए अपने साथ लेकर चली गई। गिरफ्तारी के बाद विकास खण्ड कार्यालय में अफरातफरी की स्थिति बनी हुई थी। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन, वाराणसी की टीम के इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम ने खाद्यान्न घोटाला में संलिप्त एडीओ पंचायत अरुण कुमार सिंह पुत्र देवनाथ सिंह निवासी कटंगी थाना सिकंदरपुर को मनियर गेट के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ सिकंदरपुर थाना में वर्ष 2006 में खाद्यान्न घोटाला का अभियोग पंजीकृत है।

उद्देश्य कुमार सिंह

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *