You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प, 2027 में बनायेंगे सपा सरकार

width="500"

बलिया। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को नगर विधानसभा बलिया की बैठक जिला उपाध्यक्ष व प्रभारी रविंद्र नाथ यादव की उपस्थिति में हुई। मुख्य अतिथि जिला महासचिव बीरबल राम रहे। अध्यक्षता रामनाथ पटेल व संचालन अनिल खरवार ने किया। बैठक में विधानसभा कमेटी जोन कमेटी, सेक्टर कमेटी, तथा बूथ कमेटी को गतिशील बनाने के लिए चर्चा हुई तथा वोटर लिस्ट में बूथ पर कैसे नाम बढ़ेगा इस पर कार्यकर्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया।

साथ ही 2027 में समाजवादी पार्टी की कैसे सरकार बनेगी अपने-अपने बूथ को मजबूत करके 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। साथ-ही साथ संगठन को और गतिशील बनाने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर संजय उपाध्याय, लक्ष्मण गुप्ता, साथी राम जी गुप्ता, कामेश्वर सिंह, अनिल राय, शशिकांत चतुर्वेदी, सुशील कुमार पांण्डेय कान्हजी, हरेंद्र राम, पदुमदेव बिन्द, अजय यादव, राजकुमार पांण्डेय, शिवजी यादव, कामेश्वर यादव आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *