You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, मचा कोहराम

width="500"

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के सवन गांव में रविवार की सुबह एक युवक का पेड़ से लटकता हुआ मिला। इसकी जानकारी होते ही परिजनों सहित क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को पेड़ से नीचे उतराया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह गांव की महिलाएं बाहर निकली तो उनकी नजर नीम के पेड़ पर पड़ी।

जहां कौशल राम 24 वर्ष का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटक् रहा था। मौके पर पहुंची पहुंच ने शव को पेड़ से उतरवाया और उसे कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिये भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक कौशल दो भाई था। जिसमें वह बड़ा था। पढ़ने मे वह तेज था। प्रतियोगी परीक्षाअें की तैयारी कर रहा था। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया लोगों के समझ से परे है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *