You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बाइक से टकराकर दो बंदरों की मौत, साथी बंदरों ने की यह हरकत

width="500"

बेरुआरबारी (बलिया)। बांसडीह- बेरुआरबारी मुख्य मार्ग बाभनौली मोड़ पर मंगलवार कि सायं करीब साढ़े तीन बजे के करीब मोटरसाईकिल व बंदर के टक्कर में दो मोटरसाईकिल सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गये वही इस टक्कर में दोनो बंदरो की मौत हो गयी। उसके बाद बंदर के एक आक्रोशित साथी ने उक्त मार्ग के बीचोंबीच आकर बैठ गया।

जिससे आधे घंटे तक उक्त मार्ग दोनों तरफ से जाम हो गया। स्थानीय लोगों ने लाठी डंडे लेकर किसी तरह उसे भगाया तब जाकर आवागमन शुरू हुआ। घायलों युवकों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरुआरबारी पर पहुंचाया गया। वही प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों घायलों को बलिया रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार चित्तबड़ागांव निवासी सूरज उपाध्याय 23 वर्ष व गोबिंद साहनी 24 वर्ष हुसेनाबाद से वापस अपने घर चितबड़ागांव जा रहे थे कि बभनौली मोड़ के आगे अचानक दो बंदर सड़क पर आ गये जिससे मोटरसाईकिल व बंदरो में टक्कर हो गया। जिससे मौके पर ही दोनों बंदरों की मौत हो गयी। वहीं बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही बंदर का साथी बीच सड़क पर आकर राहगीरों पर हमला करने लगा जिससे आधे घंटे तक उक्त मार्ग पूरी तरह जाम हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के लाठी डंडे लेकर आने के बाद किसी तरह रास्ता बहाल हो सका।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *