You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : गांधी जयंती पर शासनादेश जारी, जानें राष्ट्रपिता के चित्र पर माल्यार्पण करने का समय

width="500"

बलिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर दिन बुधवार को मनाये जाने को प्रशासन ने एक शासनादेश जारी की है। गांधी जयंती को लेकर प्रशासन द्वारा निम्न व्यवस्था दी गयी है। गांधी जयंती पर सभी राजकीय भवनो ंपर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। सभी कार्यालयों, विद्यालयों ओर दूसरी संस्थाओं के किसी बड़े कक्ष या हाल में किसी वरिष्ठ अधिकारी, प्रधानाचार्य या अध्यक्ष द्वारा प्रातः नौ बजे महात्मा गांधी के चित्र का अनावरण व माल्यार्पण किया जाए और उसके बाद गांधीजी के जीवन, संघर्ष, उनकी देश सेवा उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला जाएं।

विशेष रूप से निर्बलों एवं कमजोरों के कल्याण संबंधी अन्त्योदय की उनकी अवधारणा, भावनात्मक एकता, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संबंध में उनके विचारों का संक्षेप में परिचय दिया जाएं। प्रभारी अधिकारी नजारत/नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि शासनादेश में दी गयी उक्त व्यवस्था के क्रम में जनपद के सभी कार्यालयों, विद्यालयों और दूसरी संस्थाओं में गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया जाए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *