You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : साहू हितकारिणी समिति का वार्षिकोत्सव और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

width="500"

बलिया। साहू हितकारिणी समिति बलिया के द्वारा भृगु आश्रम में स्थित आशीर्वाद लाज में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। मुख्य अतिथि विशेष जिला जज लखनऊ अरुण कुमार गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार गुप्ता क्षेत्रीय विपनन अधिकारी, खादî एवं रसद अम्बेडकर नगर रहे। अतिथि के रूप में तेज बहादुर गुप्ता, देव कुमार साहू वाराणसी, ओम प्रकाश गुप्ता, कुमारी माया साहू, संगीता गुप्ता गाजीपुर, सम्पूर्णानन्द गुप्ता देवरिया, प्रीति गुप्ता, देवेन्द्र कुमार गुप्ता जौनपुर, साथी रामजी गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता अध्यक्ष टेक्स बार एसोसिएशन बलिया रहे। अध्यक्षता अरुण कुमार साहू एवं संचालन अरविंद गांधी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने किया।


अतिथियों का साहू हितकारिणी समिति बलिया के अध्यक्ष अरुण कुमार साहू, महामन्त्री विजय शंकर गुप्ता कोषाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता ,संजय गुप्ता ,विजय प्रकाश गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, संतोष गुप्ता, दिनेश गुप्ता, महिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, युवा अध्यक्ष सतीश कुमार गुप्ता, मनोज गुप्ता आदि ने माल्यार्पण कर, स्मृति चिह्न और अंग वस्त्र देकर सम्मनित किया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र से आर्थिक रूप से कमजोर स्वजातिय 10 महिलाओं को उनके आजीविका के लिए सिलाई मशीन का वितरण किया गया।

प्रतिभा सम्मान समारोह
बलिया। समाज के प्रतिभावान बच्चे-बच्चियों को इस कार्यक्रम में मेडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सामान्य ज्ञान, मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाग लेने वाले महिलाओं को सम्मानित किया गया। समाज के डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर, वैज्ञानिक, कलाकार को सम्मानित किया गया। समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अंत में अच्छे प्रदर्शन के लिए उनको पदक, स्मृति चिन्ह आदि से सम्मानित किया गया।

अतिथियों का संबोधन
मुख्य अतिथि विशेष जिला जज लखनऊ अरुण कुमार गुप्ता ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज को अपने बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षा देना होगा। शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जिस के कारण, परिवार, समाज और देश को विकसित किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी खाद एवं रसद अंबेडकर नगर ने कहा कि बच्चों को पढ़ा लिखा कर सरकारी सेवा में जाने के लिए समाज के लोगों को प्रेरित करना चाहिये। इस से समाज मजबूत होगा और समाज का उत्थान होगा।

कार्यक्रम में ये रहे शामिल
कार्यक्रम को प्रमुख रूप से तेज बहादुर गुप्ता, देव कुमार साहू, संपूर्णानंद गुप्ता ,ओमप्रकाश गुप्ता, कुमारी माया साहू, संगीता गुप्ता, साथी रामजी गुप्ता ने संबोधित किया। साहू हितकारिणी समिति बलिया के अध्यक्ष अरुण कुमार साहू ने आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *