You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया में हैवानियत, मासूम के साथ दो किशोरों ने दिखायी दरिंदगी

width="500"

बलिया। जिले में सात साल की मासूम के साथ हैवानियत का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में दो किशोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सदर कोतवाली के एक मोहल्ले में सात वर्षीय नाबालिग संग दो किशोरों ने दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई किशोरी को तत्काल जिला महिला अस्पताल ले गये जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिये रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक विक्रांतवीर, सीओ सीटी गौरव कुमार व कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह अस्पताल पहुंच कर परिजनों से बातचीत कर पीड़िता की हालत जानी। परिजनों की तहरीर पर सात व आठ वर्ष के दो आरोपी किशोरों को पकड़ कर पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार मनियर थाना के एक गांव निवासी किशोरी सदर कोतवाली के एक मोहल्ले में परिवार के साथ रहती है। आरोप है कि पड़ोस के दो किशोर उसे बहला फुसलाकर कर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। हालात बिगड़ने पर परिजन उसे जिला महिला अस्पताल ले गये। जहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने वाराणसी के लिये रेफर कर दिया। एसपी विक्रांत वीर सहित पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और किशोरी की हालत जानी।एसपी ने कहा कि परिजनों की तहरीर पर दोनों बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी के बेहतर इलाज को बीएचयू भिजवाया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *