You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : जमुना राम मेमोरियल की छात्राओं ने डीपीएस पटना को 4-0 से हराकर खिताब किया अपने नाम

width="500"


बलिया।
झारखंड के गिरिडीह जनपद में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट 2024-25 में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की छात्राओं ने शानदार खेल दिखाते हुए डीपीएस पटना को 4-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन जमुनाराम मेमोरियल स्कूल की छात्राओं ने अपने अद्भुत कौशल का प्रदर्शन करते हुए मैच को एक तरफा कर दिया।

वहीं पुरुष वर्ग में जमुना राम मेमोरियल की टीम तृतीय स्थान प्राप्त करने में सफल रही। दोनों टीमों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य एवरी केवी एवं प्रबंध निदेशक तुषारनंद द्वारा भविष्य में खेलों की निरंतरता को और बढ़ाने तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *