You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी आतिशी, ये दो महिलाएं पहले भी संभाल चुकी हैं सीएम पद

width="500"

मंगलवार को अरविंद केजरीवाल के आवास पर विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में आतिशी के नाम का प्रस्ताव केजरीवाल ने सभी विधायकों के सामने रखा। जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया। ऐसे में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी होंगी। आतिशी पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती है। उनकी प्रारंभिक पढ़ाई दिल्ली में हुई है। और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में अभी तक सात मुख्यमंत्री रहे हैं। जिसमें से दो महिला मुख्यमंत्रियों ने सीएम की कुर्सी संभाल चुकी हैं। आतिशी दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री होंगी और महिलाओं की सूची में तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। राजधानी दिल्ली को एक और महिला मुख्यमंत्री मिलने जा रही है। आम आदमी पार्टी ने आतिशी को नई मुख्यमंत्री को तौर पर चुना है। उनसे पहले भाजपा की ओर से सुषमा स्वराज और कांग्रेस की ओर से शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। सबसे लंबा कार्यकाल शीला दीक्षित का रहा।


ये हैं तीन महिला मुख्यमंत्री

सुषमा स्वराज- 12 अक्टूबर 1998, 3 दिसम्बर 1998 (52 दिन तक दिल्ली की सीएम रहीं)

शीला दीक्षित – नई दिल्ली सीट- 3 दिसम्बर 1998, 28 दिसम्बर 2013 (15 साल, 25 दिन तक दिल्ली की सीएम रहीं)

आतिशी – कालकाजी विधानसभा सीट – आम आदमी पार्टी- (विधायक दल की नेता चुनी गईं)

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *