You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

सपा के तीन बागी विधायक भाजपा में शामिल, विकास को बताया फैसले की वजह

राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी ने थामा भाजपा का दामन, जयवीर सिंह बोले- प्रदेश में बड़े राजनीतिक बदलाव की शुरुआत

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के तीन बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने के बाद इन नेताओं ने केंद्र में नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकारों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को अपने फैसले की प्रमुख वजह बताया।
अमेठी जिले की गौरीगंज विधानसभा सीट से सपा के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र के लोगों ने उनके फैसले का समर्थन करने का भरोसा दिलाया है। सिंह ने कहा कि वह अपने क्षेत्र के उन लोगों को बधाई देते हैं, जिन्होंने उन्हें सही रास्ता दिखाया और भाजपा में शामिल होने का आग्रह किया।


राकेश प्रताप सिंह ने यह भी दावा किया कि जमीनी स्तर पर सपा के कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उनके मुताबिक, बूथ स्तर पर पार्टी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले 98 प्रतिशत लोग समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। वहीं, कालपी से सपा के बागी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि विकास कार्यों और भाजपा नेतृत्व में भरोसे ने उन्हें सत्तारूढ़ दल में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। इस घटनाक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पंकज चौधरी समेत भाजपा के कई नेता और विधायक मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह ने तीनों विधायकों के भाजपा में शामिल होने को प्रदेश में बड़े राजनीतिक बदलाव की शुरुआत बताया। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले समय में अन्य नेता भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *