You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : नवरात्र के पांचवें दिन देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

घंटा-घड़ियाल और शंखनाद के बीच हुई पूजा-अर्चना, जय माता दी के जयकारों से गूंजे मंदिर
बलिया।
शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन गुरुवार को जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्त दर्शन-पूजन के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। घंटा-घड़ियाल और शंखनाद के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना हुई। इस दौरान जय माता दी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजते रहे। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।
जिले के मां मंगला भवानी मंदिर, उचेड़ा स्थित मां भवानी मंदिर, शंकरपुर स्थित मां शांकरी भवानी मंदिर, ब्रह्माइन स्थित मां ब्रह्माणी देवी मंदिर और खरीद स्थित माता मंदिर में भक्तों ने पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए। इसके अलावा सिकंदरपुर स्थित जल्पा-कल्पा देवी मंदिर, गायघाट स्थित मां पचरूखा देवी मंदिर, पचदेवी मंदिर, कपूरी स्थित मां कपिलेश्वरी भवानी मंदिर और गुदरी बाजार स्थित मां दुर्गा मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।


शोभनाथपुर स्थित मां भगवती मंदिर, दुर्जनपुर स्थित मां काली मंदिर, रेवती के मां दुर्गा मंदिर और काली माता मंदिर के साथ बांसडीह व सहतवार स्थित मां दुर्गा मंदिरों में भी भक्तों ने पूजा-अर्चना की। जापलिंगंज स्थित मां दुर्गा मंदिर में सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचते रहे। मंदिर के पुजारी ने बताया कि मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु यहां कलश स्थापना करते हैं। नवरात्र के दौरान जिले के अलावा दूसरे राज्यों से भी लोग आकर कलश स्थापित करते हैं। दिनभर मंदिरों में दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *