You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : केले के खेत में घेरे गये तार में विद्युत प्रवाह से महिला की मौत, झुरमुट में मिला शव

width="500"

बैरिया (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के दया छपरा राजा के बाग मे केले के खेत मे घेरे गये तार मे विद्युत प्रवाह के कारण करेंट के जद में आने से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गयी है। घटना के बाद मूंज के झुरमुट में शव रखा हुआ पाया गया। घटना की सूचना पर मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गये।
जानकारी के अनुसार दया छपरा के बियफी देवी 65 वर्ष पत्नी दीनानाथ यादव का खेत के बगल मे मूंज के झुरमुट में शव मिला है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बियफी देवी दो दिन पूर्व किसी को बिना बताए घर से बाहर निकल गई थी। लोगों कहना है कि बिजली के तार से घेरे गए केले के खेत में घुसते समय तार मे प्रवाहित करेंट लग जाने से महिला की मौत हो गयी है। घटना पर पर्दा डालने के लिए उक्त खेत मे खेती करने वाले लोगों ने मौके से शव को उठाकर मूंज के झुरमुट में रख दिया था। परिजन ढूंढते हुए मौके पर गए तो मूंज के झुरमुट में महिला का शव रखा हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान व कोतवाल रामायण सिंह मौके पर पहुंच गए। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांचोंपरान्त उचित कार्रवाई की जाएगी। जब तक पोस्टर्माटम रिपोर्ट नही आयेगा तब तक मौत का कारण स्पष्ट नही होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *