
बलिया। एसपी सिटी हास्पिटल, हनुमानगंज एवं मेदांता हास्पिटल, पटना के संयुक्त सहयोग से बुधवार को निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 200 से अधिक मरीजों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श एवं चिकित्सकीय मार्गदर्शन प्राप्त किया।
शिविर को सफल बनाने में डॉ. ए.के. गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। मेदांता हास्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर आवश्यक परामर्श दिया। न्यूरो सर्जन डॉ. आबता चंदन बच्चन, कार्डियक विशेषज्ञ डॉ. मयंक आर्या, ऑर्थाेपेडिक विशेषज्ञ डॉ. नीरज कुमार एवं गैस्ट्रो विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार ने मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह प्रदान की।

शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों की सहभागिता रही। विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से क्षेत्रवासियों को काफी सुविधा मिली। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों तक बेहतर एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना तथा गंभीर बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करना था। डॉ. ए.के. गुप्ता के सहयोग से आयोजित यह शिविर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल के रूप में सामने आया।

