You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज, डीएम-एसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

width="500"

गलाफरपुर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
बलिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 29 अगस्त को प्रस्तावित जनपद दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने तहसील बांसडीह अंतर्गत ग्राम गलाफरपुर स्थित प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का औचक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, मुख्यमंत्री जी के स्वागत, कार्यक्रम की अन्य व्यवस्थाओं तथा हैलीपेड निर्माण की तैयारियों की विस्तृत जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। अधिकारियों ने मौके पर चल रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण करते हुए उनकी प्रगति भी देखी।


जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को व्यवस्थित एवं सुचारु रखने के साथ-साथ सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने को कहा। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


उन्होंने हैलीपैड निर्माण सहित कार्यक्रम स्थल पर चल रहे कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य पूरा करें। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *