You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बाढ़ प्रभावित गोपालनगर टांडी पहुंचे डीएम-एसपी राहत कार्यों का लिया जायजा

width="500"

बाढ़ राहत केंद्र पहुंचकर डीएम ने पीड़ितों से की बातचीत, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बलिया।
तहसील बैरिया के बाढ़ प्रभावित ग्राम गोपालनगर टांडी में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने गुरुवार को औचक निरीक्षण कर बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बाढ़ पीड़ितों एवं ग्रामीणों से सीधे संवाद कर राशन, भोजन, पेयजल समेत अन्य सुविधाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एसडीएम बैरिया से बाढ़ पीड़ितों को दिए गए मुआवजे और जमीन के पट्टे के संबंध में जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि सभी पात्र बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दिया जा चुका है। वहीं, सात ऐसे लोगों की जानकारी दी गई जिनके पास अपनी जमीन नहीं है।


इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पात्र भूमिहीन लोगों को नियमानुसार जमीन का पट्टा उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें स्थायी राहत मिल सके। जिलाधिकारी ने देवपुर मठिया पहुंचकर वहां बाढ़ चौकी स्थापित करने के भी निर्देश दिए, जिससे प्रभावित लोगों को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इसके बाद जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय गोपालनगर टांडी में बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए बाढ़ राहत केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात कर भोजन, पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान एसडीएम से अब तक वितरित बाढ़ राहत सामग्री के संबंध में जानकारी ली गई। एसडीएम ने बताया कि अभी तक 100 लोगों को बाढ़ राहत वितरित की जा चुकी है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी बाढ़ पीड़ित राहत से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में सर्वे एवं चिन्हांकन कर सभी पात्र पीड़ितों तक राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही जिलाधिकारी ने बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। निरीक्षण में एसडीएम बैरिया, बाढ़ खण्ड अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *