
बलिया। ऑल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन की ओर से रविवार को कदम चौराहा स्थित गणिनाथ मंदिर के सामने एक लॉज में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और डिप्लोमा में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र, मेडल, मोमेंटो, डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव उदय नारायण नंद और विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ठाकुर रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को मंचासीन कराने के बाद महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि से हुई। इसके बाद श्रेया कुमारी ने बुद्ध वंदना प्रस्तुत की।
समारोह की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष नथुनी राम नंद ने की, जबकि संचालन चंद्रहास नंद ने किया। इस दौरान सुजीत कुमार, अनीस कुमार, वैभव कुमार, प्रियांसु कुमार, प्रिंस कुमार, विवेक कुमार, प्रीति शर्मा, श्रुति कुमारी, श्रेया कुमारी, कशिश कुमारी और रवी ठाकुर को सम्मानित किया गया।
समारोह में मेधावी छात्रों के माता-पिता के अलावा महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुमन नंदा, जिला सचिव श्रीलता देवी, सुस्मिता कुमारी, श्रेया कुमारी, ई. अशोक कुमार नंद, अधिवक्ता निर्मल कुमार, अभिषेक कुमार शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, कर्पूरी ठाकुर सेना के जिलाध्यक्ष मणिंद्रबहादुर ठाकुर, संरक्षक नंद जी ठाकुर, शंकर ठाकुर, रामजन्म ठाकुर, नित्यानंद ठाकुर, मुन्नालाल ठाकुर और राजीव शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

