
बलिया। बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद उनके पुत्र प्रिंस युकेश सिंह को लेकर बसपा की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। बसपा प्रमुख मायावती ने संकेत दिया है कि यदि परिवार की इच्छा होगी तो वह प्रिंस युकेश को राजनीति में आगे आने का अवसर देंगी और पार्टी उनका पूरा सहयोग करेगी।
उमाशंकर सिंह के प्रति मायावती के पुराने विश्वास और रिश्ते के बीच अब प्रिंस युकेश के लिए मायावती का समर्थन उनकी राजनीतिक राह को नई दिशा दे सकता है। रसड़ा की राजनीति में उमाशंकर सिंह की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रिंस युकेश का नाम तेजी से चर्चा में है।

