You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : सिकंदरपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

width="500"

बलिया। सिकंदरपुर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह और मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने शिकायतों के निस्तारण के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों ने पुलिस, राजस्व समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। एसपी और सीडीओ ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए।


अधिकारियों ने कहा कि प्राप्त शिकायतों का समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। कुछ शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण कराया गया, जबकि अन्य शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
एसपी ने विशेष रूप से महिला अपराध से संबंधित शिकायतों की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। समाधान दिवस के दौरान पुलिस और राजस्व विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *