You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : समीर पटेल के मौत के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

width="500"

बलिया। चितबड़ागांव थाना पुलिस ने समीर पटेल के संदिग्ध मौत के मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में यह गिरफ्तारी की है।
पुलिस के अनुसार, थाना चितबड़ागांव में दर्ज मुकदमा संख्या 89/2026, धारा 108, 127(2), 3(5), 352 एवं 351(3) बीएनएस से संबंधित दो आरोपी रेलवे स्टेशन चितबड़ागांव के प्लेटफॉर्म संख्या तीन के पश्चिमी छोर पर रेलवे विद्युत पोल संख्या 81/37 के पास झाड़ियों में मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गुरूवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तेज प्रकाश गुप्ता (46) पुत्र स्व. पुष्कर नाथ गुप्ता तथा शिवम गुप्ता उर्फ पटवा (20) पुत्र संत पटवा, निवासी वार्ड नंबर पांच, ब्रह्मबाबानगर, थाना चितबड़ागांव के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया। गौरतलब हो कि समीर पटेल की मौत के मामले में पिता संजय किशोर पटेल की तहरीर पर चितबड़ागांव थाना पुलिस ने छह लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें पुलिस दो आरोपियों का गिरफ्तार कर लिया है वहीं चार आरोपी अभी भी फरार चल रहे है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *