You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया के विधायक व सरकार के मंत्री दयाशंकर ने जताया आभार

width="500"

रोशन जायसवाल,

बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री एवं बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक दयाशंकर सिंह ने अपने जन्मदिन पर आम जनता व समर्थकों से मिले अपार स्नेह, बधाई और सम्मान पर आभार व्यक्त किया है। बतातें चलें कि परिवहन मंत्री के जन्मदिन बलिया जिले के गांवों और शहरों में बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक सेवा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समर्थकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने विभिन्न स्थानों पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।


जन्मदिन के अवसर पर कई स्थानों पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन एवं विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने ईश्वर से प्रदेश और जनपद के विकास के साथ-साथ परिवहन मंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की प्रार्थना की।
इसके साथ ही अनेक स्थानों पर गरीब, जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को फल, मिठाई और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कई जगहों पर रक्तदान, पौधारोपण और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। दिनभर मंत्री के आवास, कार्यालय और विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। समर्थकों ने कहा कि परिवहन मंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है और जनता का उन पर लगातार विश्वास बढ़ा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *