You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : भामाशाह जयंती पर वैश्य प्रतिनिधि समागम, दयाशंकर सिंह ने की बड़ी घोषणा

width="500"

बलिया। भामाशाह के जयंती अवसर पर प्रांतीय वैश्य प्रतिनिधि समागम -2026 का आयोजन भारतीय वैश्य चेतना महासभा, उत्तर प्रदेश के द्वारा बापू भवन, टाउन हॉल में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राकेश राठौर गुरु नगर विकास राज्य मंत्री, विशेष प्रमुख अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, विशिष्ट अतिथि सुनीता श्रीवास्तव सदस्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश, देवेंद्र यादव पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा गोरखपुर रहे। अध्यक्षता एडवोकेट अरविंद गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष और संचालन राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने किया। अतिथियों का सम्मान अरविंद गांधी, महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम अग्रहरि, प्रदेश सचिव मंजू गुप्ता, सतीश गांधी, आशीष साहू ने किया।


राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद गांधी एडवोकेट ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग रखा जिसका पत्र मुख्य अतिथि को दिया। साथ ही साथ अरविंद गांधी ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से भी बलिया से संबंधित चार मांग रखा प्रथम भामाशाह का आदमकद मूर्ति बलिया शहर में लगाया जाए, उनके नाम से एक बस बलिया से लखनऊ चलाया जाए,

शहर के एक मार्ग का नामकरण भामाशाह के नाम से किया जाए और चौथा एक मार्ग पर उनके नाम से गेट बनाया जाए। परिवहन मंत्री ने भामाशाह के नाम से बस चलाने और गेट बनवाने के लिए 25 लाख रुपया विधायक निधि से देने की घोषणा किया।


सतीश गांधी को भारतीय वैश्य चेतन महासभा का राष्ट्रीय महासचिव और आशीष साहू को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष कर समस्या चुना गया। कार्यक्रम में रतीलाल गुप्ता, देव कुमार साहू, नंदलाल गुप्ता, आशीष साहू, संजय बरनवाल, देवेंद्र गुप्ता, नीलम अग्रहरि, मंजू गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, ललन प्रसाद, अनिल कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *