You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : 13 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में हुई प्रवक्ता प्रारंभिक परीक्षा

width="500"

बलिया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा रविवार को बलिया के 13 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थियों को थ्री लेयर चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। सुरक्षा जांच के दौरान महिला अभ्यर्थियों के टॉप्स और पिन जैसी वस्तुएं उतरवा ली गईं। इस परीक्षा के लिए कुल 5643 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा सुबह 9ः30 बजे से 11ः30 बजे तक दो घंटे की अवधि के लिए हुई।


परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 13 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और सहायक केंद्र व्यवस्थापक तैनात रहे। परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट और साइबर कैफे जैसी दुकानें बंद रखी गईं। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *