
बलिया। लखनऊ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए 12-17 आयु वर्ग में आरुषि पांडेय का चयन हुआ है। आरएसएफआई की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता 18 से 23 दिसंबर तक विशाखापट्टनम में होनी है। आरुषि इसमें उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस प्रतियोगिता में जीत के बाद वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली विश्व स्केटिंग फेडरेशन की ओर से आयोजित रोलर स्केटिंग की ग्रांड प्रिक्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतियोगिता बेल्जियम के शहर ओस्तेंदे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिवर्ष होती है।
नगर के टैगोर नगर निवासी उमेश पांडेय की पुत्री आरूषि का नेशनल स्केटिंग चैंपिनशिप में दबदबा कायम है। नोएडा के ग्रेनो स्टेडिएम में आयोजित स्केटिंग चैम्पियनशिप में दूसरी बार कांस्य पदक हासिल किया था। इस उपलब्धि पर परिवार समेत आसपास के लोग खुश हैं।

