Asarfi

Ballia : व्यापार मंडल ने मनाया “प्रेरणा दिवस”, स्व. हरिश्चंद्र अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि

width="500"

बलिया। गुरुद्वारा रोड स्थित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, बलिया के तत्वावधान में सोमवार को स्वर्गीय हरिश्चंद्र अग्रवाल की पुण्यतिथि पर “प्रेरणा दिवस” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी, जिला अध्यक्ष प्रयाग चौहान, युवा जिला अध्यक्ष रविंद्र पटेल, पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप वर्मा, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीकांत सिंह, जिला अध्यक्ष मंजय सिंह, व्यापारी नेता राहुल कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष आकाश पटेल, जिला महामंत्री विनोद वर्मा, नगर अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता, युवा नगर उपाध्यक्ष काशी नाथ वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय हरिश्चंद्र अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने प्रेरणा दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वर्गीय हरिश्चंद्र अग्रवाल का जीवन समाज और व्यापारियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *