
रोशन जायसवाल,
बलिया। ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगलवार के दिन हनुमान मंदिरों में जहां श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ किया वहीं मां कपिलेश्वरी भवानी मंदिर प्रांगण में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह की तरफ से हर साल की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

इसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी, पूर्व विधायक मंजू सिंह, पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय, मुन्ना राय, शशिकांत चतुर्वेदी, कप्तान उपाध्याय, बीरबल राम आदि मौजूद रहे।

भंडारे के शुभारंभ के पूर्व ब्राह्मणों द्वारा पूजा पाठ कराया गया। अवलेश सिंह की पत्नी रानी सिंह ने पूजा पाठ किया।

उसके बाद कपिलेश्वरी भवानी, हनुमानजी, राम-जानकी, मां सरस्वती, शिव-पार्वती आदि देवी देवताओं की पूजन करते हुए भोग लगाया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच शर्बत भी वितरित किया गया।

