Asarfi

Ballia : विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति पर रोशनियों से जगमगाया चैनराम बाबा समाधि स्थल

width="500"

परिवहन मंत्री दयाशकर सिंह, सांसद नीरज शेखर, पूर्व मंत्री नारद राय, अवलेश सिंह आदि ने ग्रहण किया प्रसाद
रोशन जायसवाल,
बलिया।
सहतवार चैनराम बाबा समाधि स्थल पर 19 मई से चल रही विष्णु महायज्ञ की पुर्णाहुति 26 मई को संपन्न हुई। इस दौरान यज्ञ स्थल पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। सभी रास्ते श्रद्धालुओं से भरे रहे। जहां एक तरफ लोग चैनराम बाबा के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करते रहे वहीं दूसरी ओर श्रद्धालु यज्ञ मंडप की परिक्रमा भी करते रहे।

श्री विष्णु महायज्ञ के आयोजन में प्रत्येक दिन रात्रि आठ बजे से रासलीला का भी आयोजन होता रहा।

वृंदावन के कलाकारों ने भगवान की लीला का मचन प्रस्तुत करते रहे।

विष्णु महायज्ञ में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, विधायक जयप्रकाश अंचल, पूर्व मंत्री नारद राय, सपा के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह, निर्भय नारायण सिंह, नीरज सिंह गुड्डू, चेयरमैन सरिता सिंह सहित अन्य लोगों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा करते प्रसाद ग्रहण किया।


सहतवार में लगातार सात दिनों तक मेला का भी आयोजन रहा जिसमें विभिन्न प्रकार के झूले, मनोरंजन के संसाधन मेलार्थियों केे लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। मेला में विभिन्न प्रकार के व्यंजन, खजला, छोला, चौमिंग आदि का स्वाद लोगों ने चखा। रोशनियों से जगमगाता चैनराम बाबा समाधि स्थल पोखरा आकर्षण का केंद्र रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *