Asarfi

Ballia : 20 मई को बलिया की दवा दुकानें रहेंगी बंद, केमिस्ट एसोसिएशन ने किया ऐलान

width="500"

बलिया। बलिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक गुरुवार को दवा मार्केट में आयोजित हुई, जिसमें दवा व्यापार से जुड़ी समस्याओं पर गहन चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनन्द कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान में सरकार की दवा व्यापार को लेकर कोई स्पष्ट नीति नहीं है, जिससे व्यापारियों को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।


उन्होंने बताया कि दवाइयों के बढ़ते दामों से आम जनता परेशान है, वहीं व्यापार से जुड़ी समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। सरकार से कई बार वार्ता के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है, जिससे स्थिति दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। एसोसिएशन ने देशव्यापी स्तर पर तीन प्रमुख मांगें उठाईं। इसमें ऑनलाइन दवा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा दिए जा रहे भारी छूट (डीप डिस्काउंट) पर रोक लगाने और नकली व मिलावटी दवाओं की बिक्री पर सख्त नियंत्रण की मांग शामिल है।


इन मांगों के समर्थन में एसोसिएशन ने 20 मई (बुधवार) को पूरे देश में दवा की थोक और फुटकर दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में बलिया जनपद की सभी दवा दुकानें भी इस दिन पूरी तरह बंद रहेंगी।
बैठक में अनिल त्रिपाठी, मनोज श्रीवास्तव, वरुण तिवारी, राजेश, संदीप अग्रवाल, हिरु, बिरु, लाल बहादुर वर्मा, प्रखर गोयल, प्रवीण, प्रमोद वर्मा, बिनोद, राकेश, मुमताज, हसन शाहनवाज, संजय दुबे सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता आनन्द कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन महामंत्री बब्बन यादव ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *