You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया में पेट्रोल-डीजल संकट गहराया, पंपों पर लंबी कतारें, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी

width="500"

बलिया। जनपद में पेट्रोल और डीजल की किल्लत ने गुरुवार को आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कमी के चलते आपूर्ति बाधित रही, जिससे वाहन चालकों को दिनभर भटकना पड़ा। हालात यह रहे कि जहां थोड़ी बहुत आपूर्ति उपलब्ध थी, वहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी।


सुबह चित्तू पांडेय चौराहा के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए बाइकों की लंबी कतार लग गई। लोग घंटों लाइन में खड़े रहे, लेकिन कई को निराश होकर लौटना पड़ा। भीड़ के चलते यातायात भी प्रभावित हुआ और आसपास जाम की स्थिति बन गई। वाहन चालकों का कहना है कि अचानक ईंधन संकट से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। दफ्तर जाने वाले, व्यापारियों और स्कूली बच्चों के अभिभावकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों ने बताया कि वे एक पंप से दूसरे पंप तक चक्कर काटते रहे, लेकिन कहीं भी पर्याप्त तेल नहीं मिला।


सूत्रों के अनुसार, आपूर्ति में बाधा आने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर या तो ईंधन खत्म हो गया या सीमित मात्रा में ही वितरण किया जा रहा है। पंप संचालक भी आपूर्ति सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी, जिससे लोगों को राहत मिल सकेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *