You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

width="500"


बलिया।
रोटरी क्लब बलिया की तरफ से सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन शिक्षक दिवस के पूर्व संध्या पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन ऑफिसर्स क्लब सिविल लाइन बलिया में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य रविंद्र नाथ मिश्रा थे। उन्होंने अपने हाथों से विभिन्न क्षेत्रों से आए 25 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने भी आज के परिवेश में शिक्षा के महत्व को लेकर अपने-अपने उद्गार व्यक्त किया।

क्लब के सचिव डॉ. मुकेश वर्मा ने शिक्षा एवं शिक्षकों को लेकर भविष्य में भी इस तरह की अनेक कार्यक्रम करने की एवं क्लब के अध्यक्ष मोहम्मद तारिक ने प्रौढ़ शिक्षा बाल शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान की तरफ अनेक कार्यक्रम चलाने की घोषणा की। रोटरी क्लब बलिया के वरिष्ठ सदस्य शैलेंद्र श्रीवास्तव ने रोटरी एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. डी प्रसाद के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमिताभ शंकर श्रीवास्तव, अजीत कुमार, शिखर सहगल, हर्ष श्रीवास्तव, राजेश जायसवाल, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *