Asarfi

Ballia : अपूर्वा अस्पताल सील, कार्रवाई से मचा हड़कंप

width="500"

बलिया। अपूर्वा अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान कथित लापरवाही से अनीशा की मौत के मामले में चार दिन बाद स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में एसीएमओ मंजू रानी व सीएमओ अभिषेक मिश्रा ने अस्पताल को सील करते हुए नोटिस चस्पा किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाल भी मौके पर मौजूद रहे।
प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर आईएमए के पदाधिकारियों ने विरोध जताया। उन्होंने देर रात जिलाधिकारी से मुलाकात कर अस्पताल खोलने और चिकित्सक पर की गई कार्रवाई वापस लेने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो जिले के सभी नर्सिंग होम बंद किए जाएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *