
युवाओं ने निकाली भव्य बाइक जूलूस, नगर में किया भ्रमण
बलिया। चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती के अवसर पर कुशवाहा भवन, परिखरा में भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान बुद्ध की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक और उत्सवमय हो उठा। कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री दीनानाथ वर्मा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक केदार नाथ वर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र, सम्राट अशोक स्मृति चिन्ह और फूलमालाओं के साथ किया गया।

आयोजन की शुरुआत भव्य मोटरसाइकिल जुलूस के साथ हुई। यह जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः कुशवाहा भवन, परिखरा पहुंचा। जुलूस में युवाओं और समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और बढ़ गई। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दीनानाथ वर्मा ने भगवान बुद्ध एवं सम्राट अशोक के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उनके सिद्धांत आज भी समाज और देश को दिशा देने में सक्षम हैं। अन्य वक्ताओं ने सम्राट अशोक के जीवन, उनके आदर्शों और शासनकाल की विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के बताए सत्य, अहिंसा और करुणा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। साथ ही सामाजिक एकता, भाईचारा और शांति बनाए रखने के लिए इन महान विभूतियों के विचारों को वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक बताया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकता, भाईचारे और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया।
समारोह में इनकी रही विशेष उपस्थिति
इस अवसर पर पूर्व जज अशोक कुशवाहा, पूर्व मंत्री परमात्मानंद कुशवाहा, शिवकुमार कौशिकेय, हीरालाल वर्मा, अजित वर्मा, प्रेम वर्मा, विनोद वर्मा, बब्बन मौर्य, राकेश वर्मा, बंटी वर्मा, रामप्रवेश वर्मा, अशोक वर्मा, भानु वर्मा, लालबहादुर वर्मा, पवन वर्मा, रामजी वर्मा, सुधीर मौर्य, सतेन्द्र वर्मा, राजकुमार वर्मा, रंजीत वर्मा, सुनील मौर्य, श्रीभगवान वर्मा, मंजू वर्मा, संगीता वर्मा, शेरा मौर्य सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कुशवाहा सभा के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख बड़ेलाल मौर्य ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री राजकुमार मौर्य ने किया। अंत में परमात्मानंद कुशवाहा ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

