You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बकरे का आतंक, वृद्ध पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

width="500"

बैरिया (बलिया)। क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव मे हैरान कर देने वाली घटना प्रकाश मे आया है। उसी गांव के निवासी उधारी राम 65 वर्ष को गांव में घूम रहे छूटा बकरा ने हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया। घटना के बाद घायल लहूलहान हो कर गिर गया। लोगों ने घायल उधारी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
उधारी राम के परिजनों ने बताया कि वह अपने दरवाजे पर खड़े थे की एक गांव में घूमता हुआ बकरा आया। जिसे वह भगाने लगे। ऐसे में आक्रोशित होकर बकरे ने उन पर हमला बोल दिया। जिससे उनका अंडकोष फट गया, और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि अब तक वह कई लोगों को ऐसे ही घायल कर चुका है। वन विभाग से कई बार बकरे को नियंत्रित करने के लिए आग्रह किया गया है, किंतु अब तक बकरे के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *