Asarfi

Ballia : बलिया में ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में जाने जाते है नवका बाबा

width="500"

मनियर के नवका बाबा
रोशन जायसवाल,
बलिया।
जिला मुख्यालय से करीब 32 किलोमीटर दूर स्थित मनियर के नवका बाबा मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिये भक्तों की भीड़ लगी रही। पूर्वांचल के वाराणसी, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर समेत कई जनपद से श्रद्धालु पहुंच रहे है। इसके अलावा बिहार के कई जिलों से भी श्रद्धालुओं का आना जाना शुरू हो गया है।

नवका बाबा मंदिर परिसर में पहुंचने वाले लोगों ने बातचीत के दौरान बताया कि इस जगह पर आने पर चर्मरोग जैसी बीमारी खत्म हो जाती है। साथ ही भूत प्रेत से पीड़ित लोगों यहां पर आकर मुक्ति मिलती है साथ ही निसंतानों को संतान की प्राप्ति होती है। भीड़ को देखते हुए सरकार ने एक धर्मशाला का भी निर्माण कराया है। जहां पर लोग रात्रि निवास करते है। वैसे नवका बाबा का मंदिर काफी प्राचीन है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *