You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : खरिका-भाखर महोत्सव में भोजपुरी गीतों पर झूमे हजारों लोग, कलाकारों ने बांधा समां

width="500"

बलिया। जनपद के खरिका (भाखर) में आयोजित खरिका-भाखर महोत्सव का भव्य आयोजन क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ जौनपुर के पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव ने एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू की उपस्थिति में फीता काटकर किया। समाजसेवी जेपी सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस महोत्सव में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।
महोत्सव के दौरान भोजपुरी संस्कृति की रंगत पूरे शबाब पर नजर आई। दूर-दराज से आए प्रख्यात कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में गोलू राजा, चंदन यादव, अदिति राज और दीपिका ओझा ने फगुआ, चैता और अन्य लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी। कलाकारों के गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते और तालियां बजाते रहे, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया।

पूर्व सांसद ने कार्यक्रम को किया संबोधित
मुख्य अतिथि श्याम सिंह यादव ने अपने संबोधन में बलिया की गौरवशाली परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह धरती वीरता, साहस और क्रांतिकारी सोच के लिए जानी जाती है। उन्होंने मंगल पांडेय और चित्तू पाण्डेय जैसे महान वीरों को याद किया, जिन्होंने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई। साथ ही उन्होंने हजारी प्रसाद द्विवेदी और केदार नाथ सिंह जैसे साहित्यिक दिग्गजों का भी जिक्र करते हुए कहा कि बलिया की भूमि ने हर क्षेत्र में देश को महान व्यक्तित्व दिए हैं।


पूर्व सांसद ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजक जेपी सिंह की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से परिचित कराते हैं। उन्होंने बलिया में खेल सुविधाओं के विकास पर भी जोर दिया, ताकि यहां के युवा अपनी प्रतिभा को निखार सकें और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें।

आयोजक जेपी सिंह ने कहा…
कार्यक्रम के आयोजक जेपी सिंह ने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य लोगों को अपनी जड़ों से जोड़ना है। उन्होंने कहा, भले ही लोग रोजगार या अन्य कारणों से अपने गांव से दूर चले जाएं, लेकिन दिल हमेशा अपनी मिट्टी और अपने लोगों के साथ ही जुड़ा रहता है। यह आयोजन उसी भाव को सशक्त करने का प्रयास है।

महोत्सव में इनकी रही उपस्थिति
महोत्सव में पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह, कांग्रेस नेता राघवेन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह, शशांक शेखर सिंह और राणा योगेंद्र विक्रम सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रवि रंजन राय ने किया। आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के भी समुचित इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *