Asarfi

Ballia : दूसरी बार बलिया के हरेराम सिंह को मिला टीएमसी से टिकट

width="500"

रोशन जायसवाल,
बलिया।
पश्चिमी बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है, पहले चरण का चुनाव 23 अप्रैल व दूसरे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को है। पश्चिमी बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के दल से बलिया जिले के मनियर निवासी विधायक हरेराम सिंह को टिकट मिला है। इसकी खबर मिलते ही बलिया में जश्न का माहौल है। उनके गांव मनियर में पटाखे छोड़े गए और मिठाईयां बांटी गई।
टीडी कालेज के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह प्रिंस के नेतृत्व में जमकर मिठाईयां बांटी गई। पहली बार हरेराम सिंह 2021 में ममता बनर्जी के पार्टी से विधायक चुने गए थे। अब उन्हें दूसरी बार टिकट मिला है। पश्चिमी बंगाल राज्य के आसनसोल के जमुड़िया विधानसभा से वर्तमान विधायक हरेराम सिंह को पुनः टिकट मिला है।

बलिया से 1977 मे नौकरी के लिये गए थे हरेराम
जानकारों की मानें तो 1977 में मनियर निवासी हरेराम सिंह कोईलरी में काम करने के लिए गए थे। फिर उन्होंने 1990 में राजनीति शुरू कर दी और पश्चिमी बंगाल केे सबसे ट्रेड यूनियन के नेता चुने गऐ। उन्हें मजदूरों का मसीहा भी कहा जाता है। केकेएससी कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री भी है। हरेराम सिंह 45 हजार मजदूरों के यूनियन के नेता के रूप में पश्चिमी बंगाल में जाने जाते है। काफी लंबा हरेराम सिंह का संघर्ष रहा है। बलिया का बेटा पश्चिमी बंगाल में अपनी एक अलग पहचान बनाते हुए राजनीतिक आगे है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विश्वासपात्र नेताओं में उनका नाम आता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *