Asarfi

Ballia : नगर पंचायतों में राज्यपाल द्वारा नामित हुए सभासद

width="500"

बलिया। शासन के निर्देश पर राज्यपाल ने जनपद के नगर निकायों में नाम निर्दिष्ट सदस्यों (सभासदों) को नामित किया।
नगर पंचायत बेल्थरारोड में वार्ड नंबर एक निवासी सुशीला देवी, वार्ड नंबर नौ निवासी सीमा राजभर, वार्ड नंबर दस निवासी अमित जायसवाल को सभासद नामित किया।
नगर पंचायत नगरा में वार्ड नंबर नौ निवासी कैलाश बिहारी सिंह वार्ड दस निवासी जयप्रकाश जायसवाल, नगरा निवासी रविंद्र प्रसाद राजभर को सभासद नामित किया है।


नगर पंचायत सिकंदरपुर में बड्ढा मोहल्ला निवासी श्रीकांत राम, भीखपुरा निवासी अमित कुमार गुप्ता, वार्ड नंबर 14 निवासी चंदन कुमार सोनी को सभासद मनोनीत किया है।
नगर पंचायत चितबड़ागांव में चितेश्वर नगर निवासी सुनील कुमार सिंह, गांधी नगर निवासी रामप्रकाश गुप्ता गोखले नगर निवासी संगीता देवी को सभासद मनोनीत किया है।
नगर पंचायत रतसर कला में लक्ष्मीबाई नगर निवासी मनोज कुमार सिंह पुत्र शमशेर सिंह, शिवपुरी निवासी सुनैना देवी पत्नी प्रदीप गोंड, बीकाभगत के पोखरा निवासी विजय गुप्ता पुत्र रामचंद्र गुप्ता को सभासद मनोनीत किया।


नगर पंचायत बांसडीह में पश्चिम टोला निवासी तेजबहादुर, वार्ड नंबर हजाम बस्ती निवासी दुर्गेश कुमार मिश्र, उत्तर टोला निवासी प्रवीण कुमार सिंह को सभासद मनोनीत किया।
नगर पंचायत मनियर में वार्ड 13 निवासी कमलेश कुमार उपाध्याय पुत्र श्रीराम जन्म उपाध्याय, वार्ड सात निवासी दिलीप कुमार सिंह पुत्र स्व. सुरेंद्र सिंह, वार्ड नौ निवासी अमृता देवी पत्नी शांतिभूषण मानिक को सभासद मनोनीत किया।
नगर पंचायत रेवती तुरहा टोली निवासी कौशल कुमार राम पुत्र सुरेंद्र तुरहा, उत्तर टोला निवासी पृथ्वी नाथ पांडेय और गुप्तेश साहनी को सभासद मनोनीत किया गया है।


नगर पंचायत सहतवार में रेलवे स्टेशन निवासी दिलीप कुमार गुप्ता, नगर पंचायत सहतवार में रेलवे आर्य समाज रोड निवासी रामकुमार वर्मा, उत्तर टोला निवासी शंभू सिंह को सभासद मनोनीत किया।
नगर पंचायत बैरिया में वार्ड 13 निवासी पार्वती देवी पत्नी राजेंद्र पासी, मिश्र के मठिया निवासी निशांत मिश्रा, वार्ड नंबर 15 निवासी जितेंद्र कुमार मिश्रा को सभासद मनोनीत किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *