You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : होली की खरीदारी से गुलजार हुए बाजार, बच्चों में पिचकारी और मुखौटों का उत्साह

width="500"

बलिया। रंगों के त्योहार होली को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शहीद पार्क चौक, कासिम बाजार, सिनेमा रोड और आर्य समाज रोड समेत अन्य प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। हर ओर रंग, अबीर, गुलाल और पिचकारियों की सजी दुकानों ने माहौल को पूरी तरह होलीमय बना दिया है।


इस बार बाजार में नई डिजाइन की टोपी और राजस्थानी व मालवी पगड़ियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। 35 रुपये से 200 रुपये तक की रंग-बिरंगी टोपियां उपलब्ध हैं, जबकि 50 से 150 रुपये की रेंज में पगड़ियां बिक रही हैं। खास बात यह है कि अब लोग होली खेलने के लिए पुराने कपड़ों की बजाय नई डिजाइन की टी-शर्ट और कुर्ता-पायजामा खरीदना पसंद कर रहे हैं।
बच्चों के लिए बाजार में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

50 से 500 रुपये तक की विभिन्न डिजाइनों की पिचकारियां उपलब्ध हैं। बच्चों को डोरेमोन, छोटा भीम, स्पाइडर मैन और मोटू पतलू वाली पिचकारियां खूब भा रही हैं। इसके अलावा भूत, राक्षस, शेर, भालू और हैकर जैसे मुखौटे 50 से 300 रुपये तक में बिक रहे हैं। रंगीन बाल, स्टाइलिश चश्मे और गुलाल की आतिशबाजी भी बाजार में उपलब्ध है।

होली के रंग में सरोबार नजर आए स्कूली बच्चे
होली चार मार्च को मनाई जाएगी, लेकिन उससे पहले ही स्कूली बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर त्योहार की खुशी साझा की। स्कूलों में अवकाश घोषित होने से पहले छात्र-छात्राओं ने जमकर होली खेली और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

कार्यालयों में छुट्टी के बाद उड़े अबीर-गुलाल
बलिया। होली के अवसर पर सरकारी कार्यालयों में अवकाश होने के बाद कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। कई कार्यालयों में सामूहिक रूप से होली मिलन का आयोजन भी किया गया, जहां कर्मचारियों ने आपसी भाईचारे के साथ पर्व की खुशियां बांटी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *