Asarfi

Ballia : कर्मचारियों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं: श्यामाचरण शुक्ल

width="500"

बांसडीह (बलिया)। एसोसिएशन (ए आईआई ई ए) के आह्वान पर स्थानीय एलआईसी शाखा में गुरुवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। वाराणसी डिविजन इंश्योरेंस इम्प्लॉईज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं बांसडीह शाखा के अध्यक्ष श्यामाचरण शुक्ल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।


धरने के दौरान कर्मचारियों ने क्लास थ्री एवं क्लास फोर में नई भर्ती किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई। इसके साथ ही नए श्रम कानूनों को वापस लेने, बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई का विरोध, एलआईसी के आईपीओ का विरोध, नई पेंशन योजना (एनपीएस) को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने तथा पेंशन एवं पारिवारिक पेंशन में सुधार की मांग की गई।


वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने एकजुटता के साथ अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखने बात कही। धरना प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से सीताराम सिंह, मुद्रिका प्रसाद, प्रदीप गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, हरिनारायण प्रसाद, संदीप कुमार, ऋतुराज, नवीन वर्मा आदि रहे हैं ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *